सेंटर फॉर साइट ने पटना में मजबूत की मौजूदगी, सगुना मोड़ में नया आई हॉस्पिटल लॉन्च

सेंटर फॉर साइट ने पटना में मजबूत की मौजूदगी सगुना मोड़ में नया आई हॉस्पिटल लॉन्च

बिहार के डिप्टी सीएम ने किया विश्वस्तरीय सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल का उद्घाटन


पटना, 4 फरवरी 2026: भारत के सबसे भरोसेमंद सुपर-स्पेशलिटी आई केयर नेटवर्क्स में से एक, सेंटर फॉर साइट ने सगुना मोड़, पटना में अपने अत्याधुनिक आई हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार में इसकी मौजूदगी और सशक्त हुई है। कंकड़बाग और सगुना मोड़ में अब दो एडवांस्ड सेंटर्स के संचालन के साथ, सेंटर फॉर साइट पूरे पटना क्षेत्र के मरीजों को शहर के भीतर ही कॉम्प्रिहेंसिव और वर्ल्ड-क्लास आई केयर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सक्षम है, जिससे स्पेशलाइज्ड ट्रीटमेंट के लिए बाहर जाने की जरूरत खत्म हो जाती है।


नए केंद्र का उद्घाटन बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। लॉन्च के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पटना जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी केंद्रों में हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया और एडवांस्ड आई केयर फैसिलिटीज़ की भूमिका को रेखांकित किया, जो अर्ली डायग्नोसिस, समय पर इलाज और मरीजों के लिए बेहतर लॉन्ग-टर्म विज़ुअल आउटकम्स सुनिश्चित करती हैं।


इस अवसर पर सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. महिपाल सिंह सचदेव ने कहा, “बिहार ने हमेशा सेंटर फॉर साइट पर भरोसा जताया है। वर्षों से मरीजों और कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने स्पेशलाइज्ड आई केयर के लिए हमें चुना है। सगुना मोड़ सेंटर के शुभारंभ और कंकड़बाग में हमारे स्थापित केंद्र के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मरीजों को अब वर्ल्ड-क्लास आई केयर के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। बिहार के लिए हमारी लॉन्ग-टर्म विज़न के तहत, हम गया जी जैसे शहरों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, ताकि राज्य भर के अधिक समुदायों तक एडवांस्ड आई केयर पहुंच सके।”


सगुना मोड़ सेंटर का नेतृत्व एक अनुभवी और दक्ष क्लिनिकल टीम कर रही है, जिसमें कैटरेक्ट, रिफ्रैक्टिव और कॉर्नियल सर्विसेज़ के विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार; कैटरेक्ट और एंटीरियर सेगमेंट सर्जरी में विशेषज्ञ डॉ. कुंदन कुमार; और विट्रियो-रेटिनल केयर में विशेष विशेषज्ञता रखने वाली डॉ. ऋचा रंजन शामिल हैं। यह टीम मिलकर सभी प्रमुख ऑप्थैल्मिक सब-स्पेशियलिटीज़ में कॉम्प्रिहेंसिव क्लिनिकल कवरेज और केयर की निरंतरता सुनिश्चित करती है।


नया सगुना मोड़ सेंटर मौजूदा कंकड़बाग फैसिलिटी को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे पटना की विविध आबादी को सहज और एफिशिएंट कवरेज मिल सके। यहां अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और अनुभवी स्पेशलिस्ट्स की टीम के साथ एक ही छत के नीचे कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर सर्विसेज़ उपलब्ध हैं। सेवाओं में माइक्रो-इंसिजन फेकोइमल्सिफिकेशन के जरिए एडवांस्ड कैटरेक्ट सर्जरी, ट्राइफोकल, मल्टीफोकल, टॉरिक और EDOF जैसे प्रीमियम इंट्राओक्यूलर लेंस विकल्प, साथ ही LASIK सहित एडवांस्ड रिफ्रैक्टिव विज़न करेक्शन प्रोसीजर्स शामिल हैं। इसके अलावा, ग्लूकोमा, रेटिना और विट्रियो-रेटिनल डिसऑर्डर्स, कॉर्नियल कंडीशन्स (जैसे केराटोकोनस), स्क्विंट और पीडियाट्रिक ऑप्थैल्मोलॉजी के लिए भी स्पेशलाइज्ड केयर उपलब्ध है।


सीमलेस पेशेंट एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इस हॉस्पिटल में मॉडर्न कंसल्टेशन रूम्स, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम्स और हाई-प्रिसिशन सर्जिकल सूट्स हैं, जो पेशेंट जर्नी के हर चरण में सेफ्टी, कम्फर्ट और क्लिनिकल एक्सीलेंस सुनिश्चित करते हैं।


यह लॉन्च पटना में सेंटर फॉर साइट की यात्रा का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, जहां यह पिछले छह वर्षों से कंकड़बाग स्थित अपने केंद्र के माध्यम से क्वालिटी आई केयर प्रदान कर रहा है। कई वर्षों से सेंटर फॉर साइट के दिल्ली सेंटर्स भी बिहार के मरीजों, जिनमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, के लिए एडवांस्ड और स्पेशलाइज्ड आई केयर का भरोसेमंद गंतव्य रहे हैं। सगुना मोड़ फैसिलिटी का जुड़ना, उसी स्तर की क्लिनिकल एक्सीलेंस, विशेषज्ञता और टेक्नोलॉजी को घर के और करीब लाने की संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


लगभग तीन दशकों के आई केयर अनुभव, 16 राज्यों और 36 शहरों में 96 से अधिक सेंटर्स के नेशनल नेटवर्क और 350 से ज्यादा एक्सपर्ट ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स की टीम के साथ, सेंटर फॉर साइट क्लिनिकल एक्सीलेंस, एक्सेसिबिलिटी और एथिकल, पेशेंट-फर्स्ट केयर पर मजबूत फोकस रखते हुए लगातार अपने फूटप्रिंट का विस्तार कर रहा है।


पद्म श्री से सम्मानित डॉ. महिपाल सिंह सचदेव द्वारा स्थापित, सेंटर फॉर साइट ग्लोबल ऑप्थैल्मोलॉजी में कई लैंडमार्क इनोवेशन्स के अग्रणी रहा है। इनमें दुनिया में पहली बार SILK (Smooth Incision Lenticule Keratomileusis) टेक्नोलॉजी की शुरुआत, ग्लोबल लेवल पर SMILE का सह-विकास, और AI-पावर्ड FORESIGHT टेक्नोलॉजी के साथ एशिया का पहला SCHWIND AMARIS 1050RS LASIK लेज़र लॉन्च करना शामिल है। हर साल 15 लाख से अधिक मरीजों का इलाज करते हुए, सेंटर फॉर साइट क्लिनिकल एक्सीलेंस, इनोवेशन और एथिकल, पेशेंट-सेंट्रिक आई केयर में नए बेंचमार्क स्थापित करता आ रहा है—क्योंकि विज़न के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

P.K. SHARMA

Blogging in difference subjects since 2012 and related many media companies, having experiences in this field about 12 years.

Post a Comment

Previous Post Next Post